महादेव, शनिदेव, हनुमान जी और साईं बाबा के मंदिर निर्माण की पहल, नदी तट पर विकसित होगा धार्मिक स्थल
सारिया। छत्तीसगढ़ की अंतिम सीमा पर नदी तट के किनारे बसे ग्राम तोरा में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष नजारा देखने को मिला। गांव में चौहान परिवार की पहल पर महादेव, शनिदेव, हनुमान जी एवं साईं बाबा के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया।
चौहान परिवार ने लिया चार मंदिरों के निर्माण का संकल्प
चौहान परिवार की इस पहल से गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। परिवार द्वारा अपने परिजनों के नाम पर चारों मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है। इस धार्मिक कार्य का उद्देश्य ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए एक व्यवस्थित धार्मिक स्थल उपलब्ध कराना है।
श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा मंदिर परिसर
नदी तट पर स्थित ग्राम तोरा में बनने वाले ये मंदिर आने वाले समय में धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बन सकते हैं। चौहान परिवार की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। मंदिर निर्माण के इस संकल्प से गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।











