spot_img
spot_img

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़े हरदी में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। पुसौर विकासखंड के ग्राम बड़े हरदी में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने 14 नवंबर को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। नए भवनों के शुरू होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ प्रारंभिक देखभाल की सुविधा भी मिलेगी।

कक्षा 10वीं की टॉपर कुंती साहू की उपलब्धि का किया उल्लेख

वर्चुअल संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम बड़े हरदी की होनहार बेटी और कक्षा 10वीं की टॉपर कुंती साहू की शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने गांव तथा जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं के विस्तार पर जोर

वित्त मंत्री ने रायगढ़ जिले में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ में विद्यार्थियों के लिए नालंदा परिसर, पुसौर और सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नवीन नर्सिंग कॉलेज, सड़कों का विस्तार, नए स्कूल भवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑक्सीजोन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर काम किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान, नगर पंचायत पुसौर की अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, संदीप पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, साईं राम, मोहित सतपथी, बीडीसी तड़ोला खितेश्वर सिदार, उजागर चौहान, राजेश पटेल और ग्राम सरपंच मोतीलाल चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा कृष्णा प्रधान, विजय गुप्ता, राजेंद्र महंत, बीईओ भुवनेश्वर पटेल, श्रवण साव, शांतनु पंडा, वीरेंद्र पंडा, सुमन साहू, भगवती गुप्ता, जयदेव साहू, कृष्णा पटेल, संतराम पटेल, अनुपमा साहू, मंजू साहू, अंजलि सिदार, कमला पटेल, चंद्रकला साहू, भोजकुमारी साहू और यशोदा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...