पटना से विशेष विमान से सुबह 9:40 बजे पहुंचेंगे रायगढ़, हेलीकॉप्टर से धरमजयगढ़ जाकर सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक समारोह में रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा दौरा
रायगढ़। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे।
ऐसा रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन सुबह 8:30 बजे पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा रवाना होंगे और सुबह 9:40 बजे रायगढ़ के चिराईपानी स्थित ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद सुबह 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:20 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनजातीय गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे।
दोपहर में पटना के लिए होंगे रवाना
सम्मेलन में शामिल होने के बाद दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:35 बजे ओ.पी. जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 12:50 बजे विशेष विमान से पटना के लिए रवाना होंगे।











