spot_img
spot_img

धरमजयगढ़ में कल मनेगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा सांसद नितिन नवीन; सीएम विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

spot_img
spot_img
spot_img

15 नवंबर को दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, जनजातीय लोकनृत्य, कला और हस्तशिल्प का दिखेगा संगम; विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

नितिन नवीन मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और निगम-मंडल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

जनजातीय लोक संस्कृति और परंपराओं की दिखेगी झलक

समारोह में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव और शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला नृत्य प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का सांकेतिक अंतरण किया जाएगा।

राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले में जनजातीय समुदाय की कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान जनजातीय समाज के प्रमुखों का सम्मान, जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी होंगी।

लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोकनृत्य महोत्सव में रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत मोहिनीपुर चंवरपुर के कर्मा लोकनृत्य दल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दल को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

  • प्रथम: मोहिनीपुर चंवरपुर, रायगढ़ का कर्मा लोकनृत्य दल – 2 लाख रुपये।
  • द्वितीय: सूरजपुर का पारंपरिक कर्मा दल – 1 लाख रुपये।
  • तृतीय: सरगुजा का जय शिव शारदा कर्मा पार्टी – 50 हजार रुपये।

शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के विजेताओं का भी होगा सम्मान

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के विजेताओं को भी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

  • प्रथम: कोंडागांव का लिंगो घोटुल माटी मांदरी नृत्य दल – 1 लाख रुपये।
  • द्वितीय: धमतरी की गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति – 50 हजार रुपये।
  • तृतीय: जशपुर का जय मातादी करमा दल, टाटीडांड – 25 हजार रुपये।

जनजातीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मिलेगा सम्मान

आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 12 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जनजातीय जीवन, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

  • प्रथम: पंकज शोरी, कोंडागांव – 25 हजार रुपये।
  • द्वितीय: फूलसिंह नाग, बस्तर – 20 हजार रुपये।
  • तृतीय: संदीप बघेल, बस्तर – 15 हजार रुपये।

जनजातीय विरासत और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

धरमजयगढ़ में आयोजित यह राज्य स्तरीय समारोह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कलाओं और सामुदायिक पहचान को सम्मान देने का अवसर होगा। आयोजन के माध्यम से जनजातीय कलाकारों, प्रतिभागियों और पारंपरिक कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...