spot_img
spot_img

धांगरडीपा में आधी रात दो मोटरसाइकिलों को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार; सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। शहर के धांगरडीपा क्षेत्र में किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले करने और मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहल्ले के ही श्रवण उरांव उर्फ भोंदू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आधी रात खड़ी मोटरसाइकिलों में लगाई आग

मामले में प्रार्थी आशीष अग्रवाल (32 वर्ष) ने 13 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह वार्ड क्रमांक 02 धांगरडीपा में मकान मालिक एस. लकड़ा के घर किराये से रहता है। 12 नवंबर की रात उसने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 10 BF 9347) घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान 13 नवंबर की रात करीब 3:30 बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी मोटरसाइकिल में आग लग गई है। आग की चपेट में पड़ोसी कामता प्रसाद बरेठ की प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 11 F 1437) भी आ गई। दोनों वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

सीसीटीवी कैमरे तोड़ते भी दिखा आरोपी

घटना के दौरान आरोपी ने मकान के सामने लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था। बाद में प्रार्थी ने घर में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मोहल्ले का निवासी श्रवण उरांव उर्फ भोंदू मोटरसाइकिलों में आग लगाते और कैमरे तोड़ते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 669/2026 के तहत धारा 324(2) और 326(f) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतवाली अजय नागवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में श्रवण उरांव उर्फ भोंदू, पिता दशरू राम उरांव, निवासी वार्ड क्रमांक 02 धांगरडीपा, रायगढ़ ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पहले भी वाहनों में लगा चुका था आग

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी और गवाहों ने बताया कि आरोपी ने बीते रक्षाबंधन के दौरान भी घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाई थी। उस घटना की रिपोर्ट भी थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। वर्तमान मामले में रात के समय घर के अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम देने के तथ्य सामने आने पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 331(2) भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

आरोपी की शीघ्र पतासाजी और गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

CHHATTISGARH NEWS

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...