spot_img
spot_img

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, कल बंद होंगे मंदिर के कपाट; उत्तराखंड में 16 नवंबर से मौसम रहेगा शुष्क

spot_img
spot_img
spot_img

कड़ाके की ठंड के बीच दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से एक दिन पहले रविवार को बर्फबारी हुई। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के चलते यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

15 नवंबर को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम में इस बदलाव के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

16 से 20 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

देहरादून में नवंबर की गर्मी ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

उत्तराखंड में इस बार नवंबर महीने में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। बीते 10 नवंबर को देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। करीब 10 साल बाद नवंबर में तापमान इस स्तर तक पहुंचा था। इससे पहले 2 नवंबर 2016 को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रात के तापमान में भी नहीं आ रही अपेक्षित गिरावट

मौसम में बदलाव का असर केवल दिन के तापमान पर ही नहीं, बल्कि रात के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आती है। लेकिन इस बार रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने के कारण सुबह और शाम के समय भी ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किया जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

CHHATTISGARH NEWS

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...