धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया अभिनंदन
रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ पहुंचे। धरमजयगढ़ में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री का आगमन जिंदल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जिंदल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर स्वागत के दौरान श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री आज धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।












