spot_img
spot_img

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित अनूप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के पिछले हिस्से में बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शौचालय जाने के लिए सड़क किनारे रोकी गई थी बस

जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस करीब 35 यात्रियों को लेकर कुनकुरी से रायपुर जा रही थी। रविवार तड़के करीब 3 बजे बरपाली के अनूप ढाबा के पास कुछ यात्रियों को शौचालय जाने की जरूरत पड़ी। इसके बाद चालक ने बस सड़क किनारे रोक दी।

पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर

इसी दौरान गेहूं से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर पीछे से आया और खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

दो की मौके पर मौत, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पीछे की सीटों पर बैठे दो यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, कल बंद होंगे मंदिर के कपाट; उत्तराखंड में 16 नवंबर से मौसम रहेगा शुष्क

कड़ाके की ठंड के बीच दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान उत्तराखंड के प्रसिद्ध...

CHHATTISGARH NEWS

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, कल बंद होंगे मंदिर के कपाट; उत्तराखंड में 16 नवंबर से मौसम रहेगा शुष्क

कड़ाके की ठंड के बीच दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान उत्तराखंड के प्रसिद्ध...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...