spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ, कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

spot_img
spot_img
spot_img

21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेंगे 13,839 रुपये, प्रदेश में 3,100 उपार्जन केंद्रों पर होगी खरीदी

मुख्यमंत्री ने शुरू कराई धान खरीदी

रायगढ़, 15 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अब निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार कम उत्पादन या अन्य परिस्थितियों के कारण किसान प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान नहीं बेच पाते। ऐसे में पात्र किसानों को उनकी वास्तविक बिक्री कम होने के बावजूद सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी निर्धारित आदान सहायता दी जाएगी।

15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी सहायता

मुख्यमंत्री साय ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई पात्र किसान एक एकड़ में निर्धारित 21 क्विंटल के बजाय केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तो उसे शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। इस तरह पात्र किसान को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी सहायता मिलेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

CHHATTISGARH NEWS

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...