रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर SECRMC ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, जीएम ने निराकरण का दिया आश्वासन

spot_img

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान हुई मुलाकात, विभिन्न विभागों की लंबित मांगों और कार्यस्थल की समस्याओं पर हुई चर्चा

रायगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC) ने रेल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक के चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण दौरे के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को विस्तार से सामने रखा।

SECRMC रायगढ़ शाखा के पदाधिकारियों के अनुसार, ज्ञापन में रेलवे के अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यस्थल संबंधी समस्याओं, सुविधाओं और लंबित मांगों को शामिल किया गया। संगठन ने प्रशासन से इन मामलों पर आवश्यक कार्रवाई और समाधान की मांग रखी।

कोसा शॉल और डोकरा कला से किया स्वागत

महाप्रबंधक के स्वागत के दौरान रायगढ़ की सांस्कृतिक और हस्तशिल्प पहचान को भी प्रमुखता दी गई। संगठन की ओर से उन्हें पारंपरिक कोसा शॉल भेंट किया गया।

इसके साथ ही रायगढ़ के एकताल क्षेत्र के शिल्पकारों द्वारा तैयार डोकरा कला से निर्मित रेलवे इंजन का मॉडल भी महाप्रबंधक को भेंट किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कलाकृति स्थानीय धातु शिल्प की पहचान को प्रदर्शित करती है। महाप्रबंधक ने इस सम्मान के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगें रखीं

स्वागत के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक के साथ चर्चा की। SECRMC के रायगढ़ प्रभारी शेर खान और शाखा सचिव संजय श्रीवास्तव ने अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों के सामने आ रही समस्याओं और लंबित मांगों को क्रमवार महाप्रबंधक के समक्ष रखा।

संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों, आवश्यक सुविधाओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों के समाधान से कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पदाधिकारियों ने प्रशासन से कर्मचारियों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जीएम ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार का दिया भरोसा

संगठन के अनुसार, महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और जायज मांगों एवं सुविधाओं से संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन ने बताया कि ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख सामने आया है।

संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिलासपुर जोन मजदूर कांग्रेस के जोनल महामंत्री पीतांबर, मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, बिलासपुर जोन वर्किंग कमेटी सदस्य एवं रायगढ़ प्रभारी शेर खान, शाखा सचिव संजय श्रीवास्तव सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान मनोज कुमार, पी.के. झा, एस. धनराज राव, संजय मंडल, बी.के. मंडल, अनिल तापेश्वर, अभिषेक कुमार, संजय कुमार मंडल, पलेश्वर साहू कुमार, सुनील सिंह, ब्रजेश सिंह, भुनेश्वर चौहान और मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...