





02 अक्टूबर 2026 | रायगढ़
लैलूंगा, रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान में गांधी जयंती का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, जिला महामंत्री रायगढ़ ठंडा राम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा अध्यक्ष वीरेंद्र साह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायगढ़ दिलीप केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में अप्रन्स सिन्हा, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल, प्रमोद प्रधान, आकृत सारथी, शिवशंकर पैंकरा, शुभम गुप्ता, तेजस बंजारे, शंकर यादव, सम्राट महंत, चक्रधर सिदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी सतीश चौहान, सह मीडिया प्रभारी हीरालाल राठिया, हरीश पैंकरा, भूवेश राठिया एवं प्रवीण गुप्ता सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।






