ढाबा पर ट्रक ड्राइवरों को गांजा बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की रेड…..

spot_img

● ढाबा पर ट्रक ड्राइवरों को गांजा बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की रेड…..

● छापेमारी में आधा किलो गांजा के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार, कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही…… *रायगढ़* । कल 7 जनवरी 2024 के रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखा रोड किनारे स्थित यादव ढाबा में ढाबा का संचालक लिंगराज यादव के द्वारा ट्रक ड्राइवरों को अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर तत्काल हमराह स्टाफ के साथ यादव ढाबा, लाखा जाकर रेड किया गया । मौके पर ढाबा के संचालक लिंगराज यादव को टीआई शनिप रात्रे ने पुलिस की रेड कार्यवाही के कारणों की जानकारी देकर अवैध रूप से गांजा बेचने के संबंध में पूछताछ कर विधिवत तलाशी लिया गया जिसमें संदेही लिंगराज यादव के कब्जे में रखे एक थैले से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसे तौल करने पर *500 ग्राम गांजा कीमत ₹5,000* का पाया गया । *आरोपी लिंगराज यादव पिता हलधर यादव उम्र 30 साल निवासी महेशपुर थाना बागबहार जिला जशपुर हाल मुकाम ग्राम लाखा रायगढ़* के विरुद्ध थाना कोतवाली में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक संजय नाग, एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगन्नाथ साहू, अजय साव, मनोज पटनायक और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज शामिल थे । कोतवाली पुलिस टीआई शनिप रात्रे के नेतृत्व में लगातार शहर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गांजा पर कार्रवाई की जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...