spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ढाबा पर ट्रक ड्राइवरों को गांजा बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की रेड…..

ढाबा पर ट्रक ड्राइवरों को गांजा बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की रेड…..

छापेमारी में आधा किलो गांजा के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार, कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही…… *रायगढ़* । कल 7 जनवरी 2024 के रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखा रोड किनारे स्थित यादव ढाबा में ढाबा का संचालक लिंगराज यादव के द्वारा ट्रक ड्राइवरों को अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर तत्काल हमराह स्टाफ के साथ यादव ढाबा, लाखा जाकर रेड किया गया । मौके पर ढाबा के संचालक लिंगराज यादव को टीआई शनिप रात्रे ने पुलिस की रेड कार्यवाही के कारणों की जानकारी देकर अवैध रूप से गांजा बेचने के संबंध में पूछताछ कर विधिवत तलाशी लिया गया जिसमें संदेही लिंगराज यादव के कब्जे में रखे एक थैले से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसे तौल करने पर *500 ग्राम गांजा कीमत ₹5,000* का पाया गया । *आरोपी लिंगराज यादव पिता हलधर यादव उम्र 30 साल निवासी महेशपुर थाना बागबहार जिला जशपुर हाल मुकाम ग्राम लाखा रायगढ़* के विरुद्ध थाना कोतवाली में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक संजय नाग, एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगन्नाथ साहू, अजय साव, मनोज पटनायक और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज शामिल थे । कोतवाली पुलिस टीआई शनिप रात्रे के नेतृत्व में लगातार शहर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गांजा पर कार्रवाई की जा रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

➡️ ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद जिला शक्ति 🌲 सक्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत मालखरौदा क्षेत्र...
Latest
🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त 6 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शिव,पढ़ें दैन... खाद दुकानों पर छापा: भटगांव में बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन