गुम बालिका को लैलूंगा पुलिस ने चंद घंटो में ढूंढ निकाला, बालिका को सकुशल किये परिजनों के सुपुर्द…..

● गुम बालिका को लैलूंगा पुलिस ने चंद घंटो में ढूंढ निकाला, बालिका को सकुशल किये परिजनों के सुपुर्द…..



*रायगढ़* । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गुम बालिका के रिपोर्ट पर सक्रियता दिखाते हुए चंद घंटों में बालिका को ढूंढ निकाले और परिजनों के सुपुर्द किया गया है । जानकारी के मुताबिक कल 13 जनवरी के शाम थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने बालिका के परिजन थाना आए । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बालिका के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की 06 जनवरी को पास के गांव में रहने वाली उसके सहेली के घर जा रही हूं कह कर निकली थी जिससे मोबाइल पर बातचीत होती थी । पिछले दो दिनों से लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसकी सहेलियों के पास पता किये, लड़की वहां नहीं है । बालिका के परिजन बालिका को लेकर काफी परेशान थे कि बालिका पहले कभी इस प्रकार मोबाइल बंद नहीं की थी । घबराए परिजनों को थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र बालिका को तलाश करने का आश्वासन देकर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर सेल से बालिका के पिछले कॉल डिटेल निकलवाये और छानबीन किए । थाना प्रभारी द्वारा बालिका के संपर्क में आई उसकी सहेलियों से मोबाइल पर पूछताछ किये और बालिका के सहेलियों के घर पतासाजी के लिये अपने स्टाफ को रवाना किये । बालिका को तलाश कर रही लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा चंद घंटे में गेरवानी, पूंजीपथरा में बालिका को ढूंढ निकाली और थाना लेकर आये । थाने में महिला अधिकारी द्वारा बालिका से विस्तृत पूछताछ किया गया जिसमें बालिका उसने किसी प्रकार का अपराध का घटित होना नहीं बताई, बालिका बताई कि वह घर के झगड़े और मां की डांट से परेशान होकर सहेली के घर चली गई थी और सहेली के घर से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रायगढ़ जा रही थी । थाना प्रभारी द्वारा बालिका को उसके परिजनों के सुपर्द कर बालिका को समझाये कि आगे घर में बिना बताये कहीं ना जावे और परिजनों को बालिका से डांट फटकार न करने की समझाइश दिये ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ! जेसीबी-ट्रैक्टर से धरती का सीना चीर रहे माफिया, राजस्व विभाग बना मूकदर्शक

संपादक : चंद्रशेखर जायसवाल | Cglive24.co.inलैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बिना किसी वैध अनुमति और...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...