WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रहित में बड़ा फैसला लेते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं, वहां विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मेधावी विद्यार्थी विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि प्रवेश की तारीख निकल जाने के कारण किसी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की गई है।

खाली सीटों पर मिलेगा प्रवेश

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, जिन शासकीय एवं निजी कॉलेजों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहां विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।

पहले 14 अगस्त तक थी अंतिम समय सीमा

इससे पहले विभाग ने प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित की थी। इसके बाद कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश का अवसर दिया गया था। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रहने और कुछ विद्यार्थियों के समय पर प्रवेश नहीं ले पाने के कारण शासन ने यह तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विद्यार्थियों से प्रवेश लेने की अपील

उच्च शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाते हुए 31 अगस्त 2026 से पहले अपना कॉलेज एडमिशन पूरा कर लें। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा से जुड़ने का एक और अवसर मिलेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिम्बाब्वे में बड़ा फेरी हादसा: करीबा झील में नाव पलटने से 72 लोगों की मौत, 18 बच्चे भी शामिल

हरारे। जिम्बाब्वे की करीबा झील में इस सप्ताह एक ओवरलोडेड फेरी के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज लहरों के बीच फेरी के...

CHHATTISGARH NEWS

जिम्बाब्वे में बड़ा फेरी हादसा: करीबा झील में नाव पलटने से 72 लोगों की मौत, 18 बच्चे भी शामिल

हरारे। जिम्बाब्वे की करीबा झील में इस सप्ताह एक ओवरलोडेड फेरी के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज लहरों के बीच फेरी के...

RAIGARH NEWS

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, Grand Meetup 2026 का भव्य समापन 🏍️🔥बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से सजा तमनार, Grand Meetup 2026 बना यादगार 🏍️✨तमनार...

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, भव्य Grand Meetup 2026 का शानदार समापनतमनार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Shree Shyam Automobiles, Lailunga द्वारा तमनार...