WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पकनी में तिरंगे की शान, देशभक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों का संदेश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

सुरेश कुमार अग्रवाल के प्रेरक उद्बोधन ने बांधा समां, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत पकनी क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। गांव के शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकनी में आयोजित हुआ, जहां शाला अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

बच्चों की प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘देश रंगीला’ सहित देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और अतिथियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

सुरेश अग्रवाल के उद्बोधन में देशभक्ति के साथ सामाजिक संदेश

समारोह में शाला अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से देश के इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नशामुक्ति, बेटियों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

सुरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में स्वच्छता, नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे सामाजिक अभियानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तिरंगे की आन-बान-शान की जिम्मेदारी केवल सीमा पर तैनात जवानों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। अपने गांव, समाज और पर्यावरण की रक्षा करना भी सच्ची देशभक्ति का हिस्सा है।

पकनी के विभिन्न स्थानों पर भी हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पकनी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। माध्यमिक शाला में उपसरपंच प्रेम कुमार कुशवाहा, प्राथमिक शाला पकनी में केशव कुशवाहा, पंचायत भवन में सरपंच लक्षमनिया पैकरा, आंगनबाड़ी पकनी में भुपचंद कुशवाहा, प्राथमिक शाला नालापारा में विजेन्द्र देवांगन, आंगनबाड़ी नालापारा में बंशलाल पैकरा, आंगनबाड़ी बहोरन में मोती पैकरा, उपस्वास्थ्य केंद्र में गजेन्द्र जायसवाल एवं विवेक कुमार द्विवेदी तथा प्राथमिक शाला ठाकुरपारा में संजु अग्रवाल एवं सत्यनारायण ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।

शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता

मुख्य समारोह में शाला प्राचार्य विलियम टोप्पो, संकुल प्रभारी राजेश जायसवाल, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक शंकर जायसवाल, शिवसंभु सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा ओझा एवं शिवसंभु सिंह ने किया।

मिठाई वितरण के साथ हुआ समारोह का समापन

समारोह के अंत में शाला प्राचार्य विलियम टोप्पो ने अतिथियों, अभिभावकों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

पकनी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह महज औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा। देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी, नशामुक्ति, बेटियों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेशों ने समारोह को खास बना दिया। वहीं विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और सुरेश कुमार अग्रवाल के प्रेरक उद्बोधन ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

RAIGARH NEWS

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, Grand Meetup 2026 का भव्य समापन 🏍️🔥बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से सजा तमनार, Grand Meetup 2026 बना यादगार 🏍️✨तमनार...

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, भव्य Grand Meetup 2026 का शानदार समापनतमनार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Shree Shyam Automobiles, Lailunga द्वारा तमनार...