spot_img
spot_img

रायगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, भारी बारिश की आशंका; प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने, निचले इलाकों में सतत निगरानी रखने और आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आम नागरिकों की सहायता और आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया है। इसके साथ ही जिला और तहसील स्तर के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

राहत एवं बचाव के लिए सभी विभाग अलर्ट

प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। विशेष रूप से निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने पर जोर दिया गया है।

नदी-नालों और रपटों से दूर रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और रपटों के पास जाने से बचें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी बचने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क

चक्रवात के संभावित प्रभाव के मद्देनजर किसी भी आवश्यक सहायता या आपात सूचना के लिए नागरिक जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। रायगढ़ जिला प्रशासन हेल्पलाइन 07762-223750 जिला एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए संपर्क करें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दुबई की यात्रा कर लौट चुका था आरोपी

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्रा करने के आरोप में एक...

CHHATTISGARH NEWS

लखनऊ एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दुबई की यात्रा कर लौट चुका था आरोपी

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्रा करने के आरोप में एक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल को मिलेगा महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026, दो लाख रुपये की राशि से होंगे सम्मानित

रायगढ़ के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण ‘महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक...