ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

spot_img


लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आए दिन वाहन चालक और राहगीर असंतुलित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।

बीच सड़क में मौत का गड्ढा, जिम्मेदारों की नजर कब खुलेगी?

पुलिया का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे धंस जाने से सड़क पर खतरनाक स्थिति निर्मित हो गई है। रात के समय यह स्थान और भी ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। पर्याप्त संकेतक या सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त हिस्से का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

हादसे हो रहे रोज, जिम्मेदारों की चुप्पी क्यों?

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की खराब स्थिति की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच चुकी है, बावजूद इसके अब तक स्थायी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार आखिर क्यों किया जा रहा है?

ग्रामीणों की मांग—तत्काल हो मरम्मत

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर पुलिया की मरम्मत कराई जाए। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

अब सवाल यही है—ईश्वरपुर की इस धंसी पुलिया पर प्रशासन की नजर कब पड़ेगी? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार जागेंगे?

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन के प्रकरणों के निराकरण से आमजनों के चेहरे पर दिखे मुस्कान: कलेक्टर

अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें प्रकरणों का निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में...

CHHATTISGARH NEWS

जनदर्शन के प्रकरणों के निराकरण से आमजनों के चेहरे पर दिखे मुस्कान: कलेक्टर

अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें प्रकरणों का निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...