छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

spot_img

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित

घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VBG RAM-G के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। 1 जुलाई 2026 से लागू योजना के तहत घरघोड़ा जनपद पंचायत ने जिले में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित किए हैं। इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

VBG RAM-G के तहत ग्रामीण परिवारों को 1 जुलाई 2026 से प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी के साथ 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया गया है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है।

घरघोड़ा जनपद पंचायत द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ने और मानव दिवस सृजन बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों को इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

छोटे भौगोलिक क्षेत्र और सीमित संसाधनों के बावजूद मानव दिवस सृजन में जिले में शीर्ष स्थान हासिल करना घरघोड़ा जनपद पंचायत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव का सम्मान इसी प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को किया सम्मानित

सितंबर माह में बेहतर कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी...

CHHATTISGARH NEWS

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को किया सम्मानित

सितंबर माह में बेहतर कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...