WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

नगर वन में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लिया एक वर्ष में हरित क्षेत्र विकसित करने का संकल्प

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के नगर वन में युवाओं के साथ वन महोत्सव वृक्षारोपण महाभियान में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बरगद, पीपल सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नगर वन को शहर का ऑक्सीजन हब बनाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस पावन अवसर पर रायगढ़ के सुंदर एवं रमणीय नगर वन में पौधरोपण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ की भावना और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर वन में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर वन को रायगढ़ शहर के हृदय स्थल में एक सुंदर, हराभरा और रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में यह शहर के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन हब के साथ-साथ बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा। इससे शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें जीवित रखना जरूरी

वित्त मंत्री ने कहा कि नगर वन में बरगद, पीपल सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधे लगाने से अधिक महत्वपूर्ण उन्हें सुरक्षित रखते हुए जीवित रखना है।

उन्होंने प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के महीनों में पौधों को पानी की आवश्यकता होने पर टैंकर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने को कहा।

एक वर्ष में नगर वन को विकसित करने का संकल्प

श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों से पूरी कार्ययोजना के साथ काम करते हुए सभी पौधों को जीवित रखने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि एक वर्ष के भीतर नगर वन को बेहतर ढंग से विकसित कर एक घने, सुंदर और हरित क्षेत्र के रूप में तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में नगर वन रायगढ़ की पहचान के साथ-साथ लोगों के लिए प्रकृति के बीच सुकून और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

RAIGARH NEWS

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, Grand Meetup 2026 का भव्य समापन 🏍️🔥बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से सजा तमनार, Grand Meetup 2026 बना यादगार 🏍️✨तमनार...

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, भव्य Grand Meetup 2026 का शानदार समापनतमनार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Shree Shyam Automobiles, Lailunga द्वारा तमनार...