spot_img
spot_img

रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच, सीने और कंधे पर मिले चोट के निशान; एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

रायगढ़, 24 अक्टूबर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

सीने और कंधे पर चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके सीने और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, चोट लगने की परिस्थितियों और मृत्यु के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस की अपील

अज्ञात व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतक के फोटोग्राफ सीमावर्ती जिलों की पुलिस तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

  • थाना प्रभारी, जूटमिल: 9479193229
  • पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193299
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया सजग

जगतपुर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं, ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन और डायल 112 की दी जानकारी रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS