spot_img
spot_img

रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया सजग

spot_img
spot_img
spot_img

जगतपुर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं, ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन और डायल 112 की दी जानकारी

रायगढ़, 24 अक्टूबर। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शहर के जगतपुर स्थित वार्ड नंबर 4 के चंद्रा सामुदायिक भवन में हुआ। इसमें 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम में महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे और महिला थाना स्टाफ ने उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा, महिला अपराधों, साइबर ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। पुलिस टीम ने लोगों से जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस को देने की अपील की।

‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन से मिलेगी सहायता

महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 की जानकारी दी। बताया गया कि यदि कोई महिला या बच्चा उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा किसी असुरक्षित परिस्थिति का सामना कर रहा हो, तो भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के साथ उपलब्ध सहायता माध्यमों का उपयोग करना चाहिए।

आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 की सुविधा के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने समझाया कि किसी परेशानी या अपराध की जानकारी छिपाने के बजाय समय पर मदद मांगना जरूरी है।

साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की समझाइश दी। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और उनके साथ निजी जानकारी, फोटो, वीडियो, पता या पासवर्ड साझा करने से बचने को कहा गया।

इसके अलावा, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचने तथा ओटीपी और पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर धमकी, आपत्तिजनक संदेश या परेशान करने वाली गतिविधि सामने आने पर स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़क पार करने से पहले दोनों ओर देखने, चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइश दी गई।

पुलिस टीम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

अपराध के खिलाफ जागरूकता ही सुरक्षा का आधार

महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में पुलिस ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर चुप रहने के बजाय जिम्मेदार व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचित करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें जागरूक, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाना रहा। रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की अपील की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पूंजीपथरा पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई, शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त रायगढ़, 24 अक्टूबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पूंजीपथरा पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई, शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त रायगढ़, 24 अक्टूबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पूंजीपथरा पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई, शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त रायगढ़, 24 अक्टूबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब...