WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

अवैध शराब के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की दोहरी कार्रवाई, ढाबा संचालक समेत महिला गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

लाखा के राज फैमिली ढाबा में रेड, शराब बिक्री की रकम समेत 30 पाव शराब जब्त; पुसौर में महिला समूह की सूचना पर 10 लीटर महुआ शराब बरामद

रायगढ़ । जिले में अवैध शराब के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले में एक ढाबा संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। लाखा में कोतवाली एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाबा संचालक को शराब बेचते पकड़ा, जबकि पुसौर में महिला समूह की सक्रियता से घर में अवैध महुआ शराब बिक्री का मामला सामने आया।

लाखा में ढाबा संचालक गिरफ्तार

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर होटल और ढाबों की लगातार जांच की जा रही है। इसी दौरान 8 अगस्त को ग्राम लाखा स्थित राज फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली।

सूचना पर कोतवाली एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। इस दौरान ढाबा संचालक लवली मखीजा, पिता किशोर कुमार मखीजा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 22, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ को कथित रूप से अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

30 पाव शराब और 800 रुपये बिक्री रकम जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 पाव रोमियो देसी प्लेन शराब, 9 पाव गोवा व्हिस्की तथा शराब बिक्री की रकम 800 रुपये बरामद की। पुलिस के अनुसार कुल 5.400 बल्क लीटर शराब, जिसकी जुमला कीमत करीब 3,470 रुपये है, जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुसौर में महिला समूह की सूचना पर कार्रवाई

इधर, थाना पुसौर क्षेत्र में भी महिला समूह की जागरूकता से अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस द्वारा ग्रामीणों और महिला समूहों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में 9 अगस्त की सुबह सखी महिला समूह के सदस्यों को ग्राम सूरजगढ़ में सलेन्द्री यादव, पति स्व. शोभानाथ यादव, उम्र 55 वर्ष के घर में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली।

महिला समूह की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने महिला के घर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान एक प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पन्नी में रखी करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। महिला समूह के सदस्यों ने शराब और संबंधित महिला को कार्रवाई के लिए थाना पुसौर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया।

10 लीटर महुआ शराब जब्त

पुलिस ने आरोपी सलेन्द्री यादव, निवासी सूरजगढ़, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ के कब्जे से करीब 10 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1,000 रुपये बताई गई है, जब्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

महिला समूहों को अभियान से जोड़ रही पुलिस

रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों और आम नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना देने के लिए प्रेरित कर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई के साथ जनभागीदारी को भी अभियान का हिस्सा बना रही है। महिला समूहों की सक्रियता से सामने आई कार्रवाई को इसी जनजागरूकता अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ : एसकेए कंपनी के श्रमिकों की समस्याओं पर त्रिपक्षीय बैठक, एचपीसी दर से भुगतान समेत कई शिकायतें

रायगढ़। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र के अंतर्गत ओबी और कोयला ठेका कंपनी एसकेए में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन ने त्रिपक्षीय बैठक...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ : एसकेए कंपनी के श्रमिकों की समस्याओं पर त्रिपक्षीय बैठक, एचपीसी दर से भुगतान समेत कई शिकायतें

रायगढ़। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र के अंतर्गत ओबी और कोयला ठेका कंपनी एसकेए में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन ने त्रिपक्षीय बैठक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : एसकेए कंपनी के श्रमिकों की समस्याओं पर त्रिपक्षीय बैठक, एचपीसी दर से भुगतान समेत कई शिकायतें

रायगढ़। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र के अंतर्गत ओबी और कोयला ठेका कंपनी एसकेए में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन ने त्रिपक्षीय बैठक...