spot_img
spot_img

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, शादी से मुकरने पर दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

अभियान संवेदना के तहत महिला थाना पुलिस की कार्रवाई, खरसिया स्थित घर से आरोपी को पकड़ा; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

रायगढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मुकरकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी सागर पटैल उर्फ छोटु (22 वर्ष), निवासी खरसिया क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। अभियान संवेदना के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बिलासपुर के मंदिर में सिंदूर भरकर शादी का किया दावा

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को 20 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी। जुलाई 2024 में आरोपी ने उसे पसंद करने और शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती ने जब परिवार की सहमति नहीं मिलने की बात बताई, तब 7 सितंबर 2026 की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

अपने घर ले जाकर साथ रखने लगा आरोपी

शिकायत के मुताबिक, अगले दिन शादी करने की बात कहकर आरोपी युवती को ट्रेन से बिलासपुर ले गया। वहां एक मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी होने की बात कही और फिर अपने घर ले आया। इसके बाद युवती आरोपी के घर पर रहने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कराने के लिए आरोपी से बातचीत की, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा।

शादी से इनकार कर जान से मारने की दी धमकी

युवती के अनुसार, बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 69 और 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

खरसिया में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मामला दर्ज होते ही महिला थाना की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खरसिया रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत और आरक्षक रविन्द्र गुप्ता (थाना साइबर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का संदेश—महिला अपराधों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पीड़िता को धमकाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बांकीमोगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

हरदीबाजार। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकी मोंगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह एवं विधानसभा स्तरीय...

CHHATTISGARH NEWS

बांकीमोगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

हरदीबाजार। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकी मोंगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह एवं विधानसभा स्तरीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...