spot_img
spot_img

गेंदा फूल की खेती से विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये, ओडिशा तक पहुंच रही फूलों की खुशबू

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा के किसान ने 7 से 8 एकड़ में शुरू किया व्यावसायिक उत्पादन, रोजाना 12 से 15 गाड़ियों से होती है फूलों की सप्लाई; 15 से 20 ग्रामीणों को दे रहे रोजगार

प्रदर्शनी में देखकर आया गेंदा खेती का विचार

रायगढ़। खेती में नवाचार और बाजार की मांग को समझकर काम किया जाए तो कृषि भी अच्छी आमदनी का मजबूत जरिया बन सकती है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कोड़केल निवासी किसान विद्याधर पटेल ने अपनी मेहनत और अनुभव से इसे साबित किया है। वर्ष 2007-08 से गेंदा फूल की खेती कर रहे विद्याधर आज 7 से 8 एकड़ में इसका उत्पादन कर रहे हैं। उनके खेतों के फूल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा के कई शहरों तक पहुंच रहे हैं।

सब्जी की खेती से शुरू हुआ सफर

विद्याधर पटेल बताते हैं कि वे वर्ष 1994-95 से सब्जी-भाजी की खेती कर रहे थे। इस दौरान रायपुर और रायगढ़ में आयोजित कृषि प्रदर्शनियों में गमलों के माध्यम से सब्जियों की खेती का प्रदर्शन भी करते थे। प्रदर्शनियों में गेंदा फूल की अच्छी मांग और बिक्री देखकर उनके मन में इसकी व्यावसायिक खेती शुरू करने का विचार आया। इसी प्रेरणा से उन्होंने 2007-08 में गेंदा उत्पादन शुरू किया और धीरे-धीरे खेती का रकबा बढ़ाते गए।

पॉलीबैग तकनीक से कम किया नुकसान का जोखिम

शुरुआत में खुले खेत में पौधे तैयार करने के दौरान बीजों का अंकुरण सही नहीं होने जैसी समस्याएं आती थीं। कई बार दोबारा बीज मंगाकर बुवाई करनी पड़ती थी, जिससे पौधे तैयार होने में देरी होती थी। इसका असर दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख बिक्री सीजन पर पड़ता था। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पॉलीबैग में पौधे तैयार करने की तकनीक अपनाई। इससे पौधों की तैयारी बेहतर हुई और दीपावली के दौरान फूलों की बिक्री नहीं होने पर भी बाद में उन्हें बाजार में बेचने का अवसर मिलने लगा।

एक एकड़ से पांच लाख रुपये तक की बिक्री

किसान विद्याधर पटेल के अनुसार, गेंदा फूल की खेती से एक एकड़ में लगभग पांच लाख रुपये तक की बिक्री होती है। वहीं, प्रति एकड़ करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक लागत आती है। दशहरा से दीपावली तक फूलों की सबसे अधिक मांग रहती है। इसी को ध्यान में रखकर वे उत्पादन और बाजार में आपूर्ति की योजना बनाते हैं। सिंचाई के लिए खेत में दो निजी बोरवेल हैं। इसके अलावा पाइपलाइन के साथ ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है।

छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक फूलों का कारोबार

विद्याधर पटेल के खेतों में तैयार गेंदा फूल की मांग छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा में भी है। सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, संबलपुर और बरगढ़ सहित कई क्षेत्रों में फूलों की आपूर्ति की जाती है। छत्तीसगढ़ में सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, चांपा, कोरबा, अंबिकापुर और जशपुर तक फूल भेजे जाते हैं। सीजन के दौरान रोजाना 12 से 15 गाड़ियों के माध्यम से फूल बाजार तक पहुंचाए जाते हैं। फूलों की बिक्री नकद होती है और श्रमिकों तथा वाहन चालकों का भुगतान भी नियमित किया जाता है।

परिवार के सहयोग से 15 से 20 लोगों को रोजगार

इस खेती को सफल बनाने में विद्याधर पटेल के परिवार का भी अहम योगदान है। उनकी पत्नी और तीनों बेटियां खेती के काम में हाथ बंटाती हैं। इसके साथ ही गांव के 15 से 20 श्रमिक नियमित रूप से उनके साथ काम करते हैं। फूलों की ढुलाई के लिए अपने वाहनों के अलावा रोजाना 8 से 10 किराये के वाहनों की भी जरूरत पड़ती है। इससे स्थानीय श्रमिकों के साथ वाहन चालकों को भी रोजगार मिल रहा है।

गेंदा के साथ सब्जियों की खेती से बढ़ाई आमदनी

गेंदा फूल की खेती के अलावा विद्याधर पटेल लगभग 4 से 5 एकड़ में मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं। इनमें भिंडी, बरबट्टी, पत्तागोभी और फूलगोभी प्रमुख हैं। गेंदा फूल का सीजन समाप्त होने के बाद वे सब्जियों की खेती और बिक्री पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा अपनी बाड़ी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक छत्तीस भाजी भी उगाते हैं। फूलों और सब्जियों की खेती के इस संयोजन से उन्होंने कृषि को बेहतर आमदनी और ग्रामीण रोजगार का माध्यम बनाया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बांकीमोगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

हरदीबाजार। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकी मोंगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह एवं विधानसभा स्तरीय...

CHHATTISGARH NEWS

बांकीमोगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

हरदीबाजार। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकी मोंगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह एवं विधानसभा स्तरीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...