spot_img
spot_img

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

spot_img
spot_img
spot_img

महिला थाना पुलिस ने भाठनपाली में दी दबिश, शादी से मुकरने और धमकी देने का भी आरोप; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

रायगढ़। शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर उसे पकड़ा।

2012 में हुआ था महिला का विवाह

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को 33 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में ग्राम भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी पहचान आरोपी से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उस समय महिला चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी और आरोपी का वहां आना-जाना था।

शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, 4 दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाकर उसे अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह समय-समय पर शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और विवाद के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से इनकार करते हुए उसे धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3) एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में महिला थाना एवं जूटमिल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर रखा था। इसी दौरान आरोपी के ग्राम भाठनपाली में मौजूद होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान (33 वर्ष), पिता दिनदयाल प्रधान, निवासी ग्राम भाठनपाली, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव एवं संदीप भगत की अहम भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...