spot_img
spot_img

पुसौर में करोड़ों के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

spot_img
spot_img
spot_img

2.92 करोड़ की लागत से बन रही पुष्पवाटिका और 2.10 करोड़ से हो रहा चंदन तालाब का सौंदर्यीकरण, मंडी परिसर में चबूतरा और शेड निर्माण की भी जांच

रायगढ़। नगर पंचायत पुसौर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति जांचने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुष्पवाटिका उद्यान, चंदन तालाब सौंदर्यीकरण और मंडी परिसर में चबूतरा एवं शेड निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

पुष्पवाटिका और चंदन तालाब के कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण स्थलों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निर्माण में निर्धारित मापदंडों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही कार्यों में तेजी लाकर तय समय-सीमा के भीतर उन्हें पूरा किया जाए।

पुष्पवाटिका के लिए 2.92 करोड़, तालाब के लिए 2.10 करोड़ स्वीकृत

नगर पंचायत पुसौर में पुष्पवाटिका उद्यान के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, चंदन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

मैदानी निरीक्षण से विकास कार्यों की निगरानी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की मंशा के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा और मैदानी निरीक्षण के माध्यम से उनकी प्रगति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का जोर निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...