रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। यह भर्ती नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 43 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोरखा क्रमांक-02 में रिक्त एक पद के लिए की जा रही है।
ऑनलाइन पोर्टल और कार्यालय के सूचना पटल पर सूची उपलब्ध
भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद अनंतिम मूल्यांकन पत्रक (परिशिष्ट-4) तैयार किया गया है। इसे विभागीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी अपलोड एवं चस्पा किया गया है।
29 नवंबर तक दर्ज करा सकती हैं दावा-आपत्ति
जारी अनंतिम सूची में किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि होने पर संबंधित आवेदिकाएं 29 नवंबर 2026 तक अपना दावा-आपत्ति लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं। इसके लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in पर आवेदन करना होगा।











