spot_img
spot_img

तमनार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन के बाद अब शुरू हुआ फिटर प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

spot_img
spot_img
spot_img

जिला प्रशासन और जिंदल पॉवर लिमिटेड के सहयोग से तीन माह का प्रशिक्षण शुरू, पूर्व इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षार्थियों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट; छह युवतियां भी सीखेंगी तकनीकी हुनर

रायगढ़। जिले के औद्योगिक एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन और उद्योग प्रबंधन की पहल जारी है। इसी कड़ी में तमनार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने और सभी प्रशिक्षार्थियों का प्लेसमेंट होने के बाद अब फिटर ट्रेड का तीन माह का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिंदल पॉवर लिमिटेड और जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम से क्षेत्र के युवक-युवतियों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

पूर्व प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र और नए बैच को मिली सुरक्षा किट

तमनार आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो और ओपी जेसीसी के डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने नए प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण पूरा कर प्लेसमेंट प्राप्त कर चुके पूर्व प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र और किट बैग प्रदान किए गए। वहीं, नए फिटर प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री के साथ बैग और सेफ्टी शूज वितरित किए गए।

हुनर को रोजगार की मजबूत नींव बनाने की दी सीख

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और औद्योगिक संस्थान मिलकर प्रयास कर रहे हैं। प्रशिक्षण को केवल प्रमाण-पत्र हासिल करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे भविष्य की मजबूत नींव बनाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को पूरी लगन और गंभीरता से तकनीकी हुनर सीखने तथा नौकरी मिलने के बाद भी मेहनत और अनुभव के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अतिथियों ने प्रशिक्षण के दौरान जिंदल के कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षार्थियों के आवागमन के लिए जिंदल पॉवर लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई जा रही परिवहन सुविधा की भी सराहना की।

फिटर ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं की उद्योगों में मांग

माइनिंग अधिकारी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नौकरी मिलने के बाद जिम्मेदारी से कार्य करने और अपने अनुभव को लगातार बढ़ाने की सलाह दी।

वहीं, ग्रुप सीएसआर हेड ने कहा कि मेहनत और लगन से सीखा गया हुनर जीवनभर काम आता है। औद्योगिक क्षेत्र में फिटर ट्रेड के कुशल युवाओं की मांग है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षार्थियों को प्लेसमेंट का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। जीएम माइंस ने भी युवाओं को अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आईटीआई प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया।

छह युवतियां भी लेंगी फिटर ट्रेड का प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की खास बात यह है कि क्षेत्र की छह युवतियों ने भी फिटर ट्रेड सीखने में रुचि दिखाई है। वे अन्य युवक-युवतियों के साथ तीन माह का तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इससे औद्योगिक और तकनीकी रोजगार के क्षेत्र में युवतियों की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

आसपास के कई गांवों के युवा हो रहे शामिल

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिबरा, धौराभांठा, बिजना, जांजगीर, नागरामुड़ा, भालूमुंडा, झिकाबहाल, बरकसपाली और कोड़केल सहित आसपास के गांवों के युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे हैं। जिला प्रशासन और उद्योग के इस संयुक्त प्रयास से स्थानीय युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल कर औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिल रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...