spot_img
spot_img

निर्माण श्रमिक परिवारों के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, रायगढ़ जिले से 5 का होगा चयन

spot_img
spot_img
spot_img

सीआईपीईटी रायपुर में 80 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, मशीन ऑपरेटर और प्लास्टिक प्रसंस्करण का सीखेंगे हुनर

रायगढ़, 18 नवंबर 2026। निर्माण श्रमिक परिवारों के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की इस योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले से 5 पात्र युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को सीआईपीईटी रायपुर में कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

80 दिनों तक मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण

योजना के तहत चयनित युवाओं को सहायक मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक प्रसंस्करण, एक्सट्रूजन एवं इंजेक्शन मोल्डिंग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कुल 480 घंटे यानी 80 दिनों का होगा। प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल कर रोजगार के नए अवसरों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

10वीं पास युवाओं को मिलेगा आवेदन का मौका

प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक या उनके पात्र आश्रित युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। इसके अलावा 9वीं उत्तीर्ण और संबंधित कार्य में 1 से 5 वर्ष का अनुभव (एनटीसी/एनएसी) रखने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 8वीं उत्तीर्ण तथा संबंधित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव (एनटीसी/एनएसी) रखने वाले युवाओं को भी पात्रता दी गई है।

प्रदेश में 200 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के तहत पूरे प्रदेश से 200 हितग्राहियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें रायगढ़ जिले के लिए 5 सीटें निर्धारित की गई हैं।

ऑनलाइन पोर्टल से कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक एवं पात्र युवा विभागीय पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला श्रम विभाग ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित युवाओं से योजना का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...