
कोरबा। पावन पर्व अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के अवसर पर दुष्यंत शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी का पर्व भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं परंपराओं का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना एवं आंवले के वृक्ष का पूजन कर सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है।
दुष्यंत शर्मा ने सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता की भावना मजबूत हो।











