spot_img
spot_img

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुआ पेयजल संकट, शिकायत के बाद दुरुस्त हुआ खराब सोलर पंप

spot_img
spot_img
spot_img

धरमजयगढ़ के चूहकीमार गांव में तकनीकी खराबी से बंद था सोलर ड्यूल पंप, शिकायत पर तत्काल हुई कार्रवाई; अब ग्रामीणों को मिल रहा पेयजल

रायगढ़। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का सकारात्मक परिणाम धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम चूहकीमार में देखने को मिला है। गांव में खराब पड़े सोलर ड्यूल पंप की शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दुरुस्त करा दिया। पंप दोबारा चालू होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है।

तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा था सोलर पंप

ग्राम चूहकीमार में आंगनबाड़ी के पास जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया था। तकनीकी खराबी आने के कारण पंप ने काम करना बंद कर दिया था। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

रामपाल राठिया की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन

पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण रामपाल राठिया ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला कार्यालय रायगढ़ के अधिकारी विक्रम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की। उन्होंने क्रेडा के मैकेनिक से गांव में स्थापित सोलर ड्यूल पंप की जांच कराई। जांच में तकनीकी खराबी सामने आने पर आवश्यक सुधार कार्य कराया गया और बंद पड़े पंप को दोबारा चालू कर दिया गया।

पंप चालू होते ही ग्रामीणों को मिली राहत

सोलर ड्यूल पंप दुरुस्त होने के बाद गांव की पेयजल व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई है। वर्तमान में पंप पूरी तरह कार्यशील है और इसके माध्यम से ग्रामीणों को दिन-रात पेयजल उपलब्ध हो रहा है। शिकायत का त्वरित निराकरण होने से ग्रामीणों में संतोष है। शिकायतकर्ता रामपाल राठिया ने समस्या का समाधान होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

CHHATTISGARH NEWS

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

गेवरा//दीपका//कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 64 किसानों को वितरित किया गया धनिया का आधार बीज, मसाला फसलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की पहल, मल्दा-अ और चुरैला के किसानों को मिला उन्नत बीज; वैज्ञानिकों ने बताईं बेहतर उत्पादन...