spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश के आसार, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

spot_img
spot_img
spot_img

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अक्कवाना’ का दिखेगा असर, 19 नवंबर को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

19 नवंबर को बदला रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग की 18 नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अक्कवाना’ का असर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। 19 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दिन के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

19 नवंबर को रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

20 नवंबर को तटों से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर तक तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर सकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बलौदाबाजार में शराब दुकान से 20 लाख से अधिक का गबन, दीपावली की बिक्री राशि लेकर सेल्समैन फरार

गीधपुरी की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में बिक्री की रकम में हेराफेरी का आरोप, प्लेसमेंट एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी...

CHHATTISGARH NEWS

बलौदाबाजार में शराब दुकान से 20 लाख से अधिक का गबन, दीपावली की बिक्री राशि लेकर सेल्समैन फरार

गीधपुरी की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में बिक्री की रकम में हेराफेरी का आरोप, प्लेसमेंट एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...