spot_img
spot_img

बलौदाबाजार में शराब दुकान से 20 लाख से अधिक का गबन, दीपावली की बिक्री राशि लेकर सेल्समैन फरार

spot_img
spot_img
spot_img

गीधपुरी की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में बिक्री की रकम में हेराफेरी का आरोप, प्लेसमेंट एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

बिक्री की रकम में हेराफेरी का आरोप: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गीधपुरी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में 20 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान में पदस्थ सेल्समैन ने दीपावली के दौरान शराब बिक्री से प्राप्त रकम में लगातार हेराफेरी की और लाखों रुपये लेकर फरार हो गया।

13 नवंबर को जांच में खुला मामला: मिली जानकारी के अनुसार, गीधपुरी शराब दुकान में गेवेंद्र बंजारे सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि दीपावली के दौरान शराब बिक्री से मिलने वाली रकम में वह धीरे-धीरे गड़बड़ी करता रहा। 13 नवंबर को विभागीय अधिकारियों ने दुकान पहुंचकर बिक्री की राशि और लेखा-जोखा का मिलान किया। इस दौरान 20 लाख रुपये से अधिक की रकम का हिसाब नहीं मिला।

जांच के बाद दुकान से गायब हुआ सेल्समैन: वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित सेल्समैन दुकान से गायब हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी को दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध: प्लेसमेंट एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सेल्समैन गेवेंद्र बंजारे के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान की कमी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

कांकेर में 13,436 और कवर्धा में 4,825 मीट्रिक टन धान का हिसाब नहीं मिलने का दावा, दीपक बैज ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नुकसान...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में 68 हजार मीट्रिक टन धान की कमी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

कांकेर में 13,436 और कवर्धा में 4,825 मीट्रिक टन धान का हिसाब नहीं मिलने का दावा, दीपक बैज ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नुकसान...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...