spot_img
spot_img

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

spot_img
spot_img
spot_img

पत्थलगांव क्षेत्र का मामला, शादी और बच्चों के पालन-पोषण का भरोसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक दुर्योधन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 17 नवंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहेली के माध्यम से हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता ने 24 अक्टूबर 2026 को पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वर्ष 2023 में एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान दुर्योधन यादव से हुई थी। उसने आरोपी को अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्चों के बारे में पहले ही बता दिया था। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने और उसके बच्चों का पालन-पोषण करने का भरोसा दिया था।

सिंदूर भरकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, 31 मार्च 2023 को वह आरोपी को अपने किराये के मकान में लेकर गई थी। वहां आरोपी ने शादी की इच्छा जताते हुए उसकी मांग में सिंदूर भरा और उसी रात करीब 11 बजे पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 तक आरोपी शादी का भरोसा देकर बीच-बीच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने महिला को पत्नी के रूप में रखने से इंकार कर दिया।

गृह ग्राम में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2-एन) और बीएनएस की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से उसके गृह क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर संवेदनशील है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 66.80 क्विंटल धान जब्त

लैलूंगा से रायगढ़ तक अलग-अलग स्थानों पर जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज; 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रायगढ़, 18 नवंबर...