spot_img
spot_img

मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन करते मिली चैन माउंटेन मशीन, खनिज विभाग ने जब्त कर किया सील

spot_img
spot_img
spot_img

पुसलदा में शिकायत के बाद कार्रवाई, खरसिया निवासी तरुण साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज

अवैध उत्खनन की शिकायत पर पहुंचा खनिज अमला

रायगढ़ जिले के ग्राम पुसलदा स्थित मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जांच करने पहुंची विभागीय टीम को नदी में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन मिली। खनिज अमले ने मशीन को तत्काल जब्त कर सील कर दिया।

तरुण साहू के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण

जांच में अवैध उत्खनन का कार्य खरसिया निवासी तरुण साहू द्वारा कराया जाना सामने आया। खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस तरह की गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...