सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस, पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी; घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं
लैलूंगा। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अंगेकेला में एक युवती की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम अंगेकेला निवासी पुष्पा चौहान द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
आखिर किन परिस्थितियों में हुई युवती की मौत?
फिलहाल युवती द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
लैलूंगा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











