
हरदीबाजार। नवंबर महीने में अचानक बढ़ी ठंड और गुरुवार रात से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के कारण किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में हरदीबाजार के कॉलेज चौक पर अपनी दुकान के सामने यशवंत राठौर, निलेन्द्र सिंह, यदुराज राठौर सहित अन्य लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए। अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।











