spot_img
spot_img

रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

spot_img
spot_img
spot_img


थाना खरसिया, चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का  किये औचक निरीक्षण, वनकर्मियों को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश

आगंतुकों की अनिवार्य एंट्री, शराब और नशीली सामग्री पर प्रतिबंध, गार्डन के भीतर नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


     18 नवंबर, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को एसडीओपी खरसिया सतीश कुमार भार्गव ने थाना खरसिया, चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल एवं गार्डन में ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

        निरीक्षण के दौरान एसडीओपी भार्गव ने वनकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गार्डन में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम एवं विवरण प्रवेश रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। किसी भी व्यक्ति को शराब अथवा अन्य संदिग्ध एवं प्रतिबंधित सामग्री लेकर गार्डन के भीतर प्रवेश की अनुमति न दी जाए। उन्होंने गार्डन परिसर के अंदर लगातार पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को पत्राचार किया जाएगा।

   एसडीओपी ने गार्डन के प्रवेश द्वार के बाहर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को शराब अथवा किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन का बल भी रॉक गार्डन में तैनात रहा और वहां आने-जाने वाले आगंतुकों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस का उद्देश्य रॉक गार्डन में आने वाले पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...