spot_img
spot_img

बांकीमोगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

spot_img
spot_img
spot_img

हरदीबाजार। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकी मोंगरा स्थित मिश्रा मैरिज पैलेस में विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। समारोह में दीपावली की शुभकामनाओं के साथ संगठनात्मक एकजुटता और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, जिला महामंत्री संजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री भागवती विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति विनोद यादव, छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन तथा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष विकास झा सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने उपस्थित वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।

दीपावली की खुशियां साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन चर्चा का केंद्र रहा।विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और संगठन की एकजुटता से ही पार्टी निरंतर मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।समारोह में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से कटघोरा विधानसभा में भाजपा ने संगठनात्मक एकता, आपसी सौहार्द और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...

CHHATTISGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...