spot_img
spot_img

अब सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे बनेगा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग को मिलेगी सुविधा

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने डिजिटल सुविधा का विस्तार किया है। अब सेवा सेतु पोर्टल और सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी कम होगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की सुविधा भी शुरू की गई है। अब पात्र आवेदक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और संबंधित विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी होने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

पुसौर के आवेदक को मिला पहला लाभ

तहसील पुसौर के ग्राम मिडमिडा निवासी कृष्ण कुमार भगत को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) में नौकरी के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। संबंधित स्तर पर त्वरित कार्रवाई के बाद उनका आवेदन निराकृत कर केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को मिलेगी राहत

इस ऑनलाइन सुविधा से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। शासकीय नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ने पर अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। इससे नागरिकों का समय बचेगा और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक होगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...