
कोरबा :- कुचेना वार्ड क्रमांक 19 की 50 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग माताओं को सांसद प्रतिनिधि, कटघोरा विधानसभा रहमान खान की ओर से पवित्र दरगाह अजमेर शरीफ की ज़ियारत के लिए विशेष रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर माताओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रहमान खान ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना और उनकी धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। माताओं की सेवा और उनकी खिदमत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनकी दुआएं हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने सभी माताओं के सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय सफर की कामना की। रहमान खान की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस पहल को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और सामाजिक भाईचारे की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाजी सुलेमान साहब, हाफिज जावेद अख्तर, सदर रमजान अली, तार मोहम्मद, मजीद खान, इजहार आलम, मो. आलम, जीतू, जमाल खान गोलू, बशीर खान, सफी खान, दिलबहार खान, विक्की, जाहिद खान, अरमान खान, तारिक अंसारी, नूर मोहम्मद, मो. नूर, जुम्मन, अफरोज, साहिल खान, सोहेल खान, करीम खान, शोएब मिर्जा, शाहिद खान, खालिक अंसारी, शेख मुस्ताक, मुस्ताक खान, गुड्डा, मजीत खान एवं रेहान खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











