spot_img
spot_img

केलो विहार में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने संचालक गोविंद साहू को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस की दबिश, ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर; मौके से 2 हजार रुपये नकद और मोबाइल जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 52 वर्षीय गोविंद साहू निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को सूचना मिली थी कि गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम गठित की गई।

ग्राहक बनकर पहुंचा पाइंटर, संकेत मिलते ही कार्रवाई

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी की और एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर से निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दे दी। तलाशी के दौरान मौके पर गोविंद साहू मिला। वहीं, एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

युवती के बयान के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि आरोपी रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाया था। वहीं, आरोपी ने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ अपराध

चक्रधरनगर थाने में आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी की दो टूक—अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस की लगातार निगरानी है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...