spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ग्राम कोसमपाली में अवैध शराब विक्रय की शिकायत, एसपी ने साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस से पूरे गांव को कराया चेक……

ग्राम कोसमपाली में अवैध शराब विक्रय की शिकायत, एसपी ने साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस से पूरे गांव को कराया चेक……

*रायगढ़* । अवैध शराब के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिले में अवैध शराब की सूचनाओं पर साइबर सेल और थानों की टीमें छापेमारी लगातार जा रही है । इसी क्रम में कल दिनांक 16/01/2024 को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमपाली के ग्रामवासियों द्वारा गांव के कुछ व्यक्तियों के विरूद्ध अवैध शराब विक्रय करने की नामजद लिखित शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा तत्काल थाना कोतरारोड़ और साइबर सेल की टीम को पूरे गांव तथा अनावेदकों के घर गांव के प्रमुख व्यक्तियों को साथ लेकर चेक करने निर्देशित किया गया । जिस पर कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा पूरे गांव व प्रत्येक अनावेदकों के घरों को चेक किया गया, जांच अभियान के दौरान कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम कोसमपाली में सुशील जायसवाल को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । अन्य कहीं अवैध शराब बरामद नहीं हुआ । कुछ स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा महुआ शराब बनाने रखे मुहआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा गांव में अवैध शराब बनाने और विक्रय करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है । पुलिस टीम की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में संतोष देखा गया ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।...
Latest
एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी लैलूंगा में मौसम का महाविस्फोट!

आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और मूसलाधार...
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा — कानून व्यवस्था,... BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम... राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी ब...