WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

यातायात पुलिस ने शिविर लगाकर कराया वाहन चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

#सड़क सुरक्षा माह 2024

यातायात पुलिस ने शिविर लगाकर कराया वाहन चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण….

*रायगढ़* । आज दिनांक 20.01.2024 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के छठवें दिन यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य विभाग रायगढ़, ओ.पी. फॉर्टिस जिंदल हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, सिद्धेश्वर हॉस्पिटल, समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर, फास्ट्रेक कंप्यूटर एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं दयानंद वैदिक मिशन संस्थान के सहयोग से भारी वाहन चालकों का रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर उर्दना के पास स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालकों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं नेत्र परीक्षण कराया गया । शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा वाहन चालकों का परीक्षण कराया गया, परीक्षण में आवश्यकता अनुरूप वाहन चालक को दवाइयां एवं आवश्यक परामर्श दिया गया, जिन्हें आंखों में समस्या थी उन्हें एनजीओ फास्टैग कंप्यूटर एंड वेलफेयर सोसाइटी व दयानंद वैदिक मिशन संस्थान के संचालक द्वारा नि:शुल्क चश्मे वितरण किये गए । शिविर में थाना प्रभारी यातायात रोहित कुमार बंजारे द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क को बाधित करते हुए वाहन ना खड़ी करने की समझाइश दिये और समय-समय पर स्वास्थ्य और आंखों का परीक्षण कराते रहना बताये । शिविर में करीबन 212 वाहन चालक लाभान्वित हुए । शिविर में यातायात थाने के सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, दौलत सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश चाैहान, बिरीछ राम साण्डेय, आरक्षक बलवंत राठिया, देव सोनवानी, जक्शन बघेल, अमृत एक्का, संतराम केंवट, सुनील मिश्रा, ललित प्रधान, कमलेश यादव की विशेष सहभागिता रही ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख

लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के...

CHHATTISGARH NEWS

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख

लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...