सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण-चित्रकला से लेकर विज्ञान प्रदर्शनी तक हुआ आयोजन

spot_img

PM श्री सेजेस लैलूंगा में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम; विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक और वैज्ञानिक मॉडल, करियर काउंसलिंग में मिली भविष्य की राह

लैलूंगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री सेजेस लैलूंगा में 29 और 30 सितंबर 2026 को दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी और कैरियर काउंसलिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। दोनों दिनों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक, बौद्धिक और वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

‘मेरे सपनों का भारत’ से AI के प्रभाव तक विषयों पर बच्चों ने रखे विचार

प्रथम दिवस 29 सितंबर को कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘स्वच्छता’, ‘डिजिटल भारत’, ‘सेना का शौर्य’, ‘नया कश्मीर’, ‘नक्सलवाद’, ‘विकसित भारत 2047’, ‘नक्सल मुक्त भारत’, ‘महिला सशक्तिकरण’ और ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रभाव’ जैसे विषय रखे गए।

विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से इन विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही।

दूसरे दिन विज्ञान प्रदर्शनी और कैरियर काउंसलिंग बना आकर्षण

30 सितंबर को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, डिजिटल भारत, AI का प्रभाव, नक्सल मुक्त भारत और सेना के शौर्य जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा और आधुनिक तकनीक से जुड़े वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं कैरियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के बाद विभिन्न संकायों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

शाला परिसर में हुआ वृक्षारोपण, अतिथियों ने बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री सेजेस लैलूंगा के शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं कार्यक्रम का एक विशेष क्षण तब देखने को मिला, जब उपस्थित अतिथियों ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर शासकीय मध्याह्न भोजन किया। अतिथियों ने भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

प्रथम दिवस — कक्षा 1वीं से 8वीं

चित्रकला

  • प्रथम — चंचल श्रीवास, KGVB झगरपुर
  • द्वितीय — अश्लेषा गोयल, संत माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल लैलूंगा

भाषण

  • प्रथम — ओजस्वी चतुर्वेदी, अमरदीप स्कूल लैलूंगा
  • द्वितीय — अवनी प्रधान, सरस्वती शिशु मंदिर तोलगे

द्वितीय दिवस — कक्षा 9वीं से 12वीं

चित्रकला

  • प्रथम — खुशी सिदार, सेजेस झगरपुर
  • द्वितीय — सुनील नागवंशी, आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलखिया

भाषण

  • प्रथम — दुतिका सिदार, दीवान रामेश्वर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकडेगा
  • द्वितीय — वंदना यादव, PM श्री सेजेस लैलूंगा

विज्ञान प्रदर्शनी

  • प्रथम — आयुष घोघरे, PM श्री सेजेस लैलूंगा
  • द्वितीय — आकाश नाग, HSS बहामा

जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की रही सहभागिता

प्रथम दिवस कार्यक्रम में नगर पंचायत लैलूंगा अध्यक्ष कपिल सिंघनिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ श्रीमती शांता भगत, जनपद लैलूंगा स्थायी शिक्षा समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लैलूंगा मनोज सतपथी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शिक्षक उपस्थित रहे।

दूसरे दिन जिला पंचायत रायगढ़ उपाध्यक्ष दीपक सिदार, रामकुमार साय, उमेश दादरीवाल, पारेश्वर नाथ प्रधान, आशीष मित्तल, पंकज मित्तल, मुन्ना कौशिक और जागेश्वर भूइहर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर. एस. सारथी, कार्यक्रम नोडल अधिकारी मालिकचंद भारद्वाज, प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, विद्यालय परिवार और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और भविष्य के करियर विकल्पों को समझने का अवसर मिला।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल!

गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल लैलूंगा। कल 2 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल!

गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल लैलूंगा। कल 2 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

14 टन स्क्रैप से लदा माजदा वाहन पकड़ा, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्तटीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स स्क्रैप का अवैध परिवहन...