राम मय हुआ खरसिया नगर कल 22 जनवरी दोपहर 3 बजे विशाल शोभा यात्रा की भव्य तैयारी जोर शोर से…

spot_img

राम मय हुआ खरसिया नगर कल 22 जनवरी दोपहर 3 बजे विशाल शोभा यात्रा की भव्य तैयारी जोर शोर से

श्री सियाराम सखा मंडल ने अंचल के हर घर से लोगो को शोभा यात्रा में पहुंचने की अपील की

खरसिया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरा विश्व राम मय हो चुका है वहीं धर्म की नगरी खरसिया में हर गली चौक चौराहों में भगवा ध्वज भगवा तोरण और झालर बैनर देखने की मिल रहे है वहीं श्री सियाराम सखा मंडल के युवाओं द्वारा शोभा यात्रा की तैयारी बहुत ही विशाल रूप से की जा रही है। सियाराम सखा मंडल द्वारा शोभा यात्रा के बाद हनुमान मंदिर गंज बाजार में सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ साथ फूलों की होली , कार सेवको का सम्मान समारोह भी रखा है । सखा मंडल के मनोज गोयल ने बताया कि विश्व के साथ साथ खरसिया अंचल में भी लोगो में काफी उत्साह है और ये दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना है हम सब पूरी तैयारी कर रहे है और अंचल के हर घर से लोग राम लला के शोभा यात्रा में जरूरी पहुंचे हनुमान मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम में भी पहुंचे । वहीं दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा भी काफी जोर सोर से तैयारी की जा रही है शोभा यात्रा का स्वागत हेतु एवं रोड घरों की सजावट हेतु वहीं रुक्मणि पॉवर प्लांट द्वारा आयोजित विशाल भंडारा आयोजित टाउन हाल मैदान में किया जा रहा है एवं श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है । श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुबह से अनेकों प्रोग्राम राम मंदिर में रखे गए है । तत्पश्चात सियाराम सखा मंडल द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा राम मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगी जिसमे दूर दूर से अनेकों राज्यो से कलाकारों का आगमन खरसिया में होने जा रहा है । वहीं सियाराम सखा मंडल ने बताया कि हनुमान मंदिर को भगवा कलर फूलो से लाइटिंग से सजाया जा रहा है ।
सभी भक्त गण खरसिया में होने जा रहे इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा जरूर बने।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...