spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, थाना जूटमिल में आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज…..

नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, थाना जूटमिल में आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज…..

*रायगढ़* । थाना जूटमिल में बाजीराव महारापारा में रहने वाले मनोहर दास महंत द्वारा आरोपी रूपराज मानिकपुरी निवासी ग्राम छाछी, कसडोल जिला बलौदाबाजार के विरुद्ध नौकरी लगाने के नाम पर ₹3,00,000 धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2021 में उसके परिचित रूपराज मानिकपुरी द्वारा रायपुर मंत्रालय में नौकरी करना और मंत्रियों से अच्छी जान पहचान बताकर ₹3,00,000 में खाद्य विभाग में नौकरी लगा देने की बात बताया था । नौकरी के प्रलोभन में आकर रूपराज के कहने पर उसके और उसकी पत्नी सरिता मानिकपुरी के खाते में रुपए ट्रांसफर करवाया था । शिकायतकर्ता के बताया कि उसने अपने जीजा और छोटी बहन के खाते से रूपराज मानिकपुरी और उसकी पत्नी के खाते में रुपए ट्रांसफर किये और कई बार रायगढ़ में रूपराज मानिकपुरी को 10,000-5,000 रूपये भी दिया है । मनोहर महंत बताया कि उसे नौकरी के नाम पर रूपराज ₹300000 लेकर केवल आवेदन का पावती दिया है, अपने स्तर पर रायपुर जाकर पता किया तो रूपराज मानिकपुरी किसी मंत्रालय में कार्यरत नहीं है बल्कि उसने झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी किया है । शिकायत जांच में गवाहों द्वारा रुपए भेजने और आरोपी रूपराज के खाते में रुपए ट्रांसफर होना पाए जाने से आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल 2026।(IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,  ने  जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक...
Latest
जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत... एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी