तलवार लहराते युवक को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही…..

spot_img

● तलवार लहराते युवक को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही…..



*रायगढ़* । आज दिनांक 22.01.2024 के सुबह थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गोरखा आर.के. जनरल स्टोर के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा रहा है और मारने की धमकियां दे रहा है जिससे लोग काफी डरे हुए है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने के प्रधान आरक्षक करूणेश राय के हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए ग्राम गोरखा भेजा गया । पुलिस टीम द्वारा गोरखा के सार्वजनिक स्थल पर खुले आम हाथ में तलवार लहराते युवक को देखा । पुलिस की वाहन देख बदमाश युवक एक सफेद रंग की डिजायर कार में भागने का प्रयास किया, कोतरारोड़ पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा कर पकड़ी, युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम *मोनु कुशवाहा पिता रतिराम कुशवाहा उम्र 30 वर्ष मूल निवास बुधपुरा बहार थाना लहर जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश) वर्तमान अग्रसेन चौक थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे में रखे एक लोहे का तलवार की जप्ती कर आरोपी को थाना कोतरारोड़ लाया गया । आरोपी मोनु कुश्वाहा पर थाना कोतरारोड़ में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह कार्यवाही में प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव और शासन एक्का शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...