पत्थलगांव में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 11 विधि से संघर्षरत बालकों ने मिलकर रची थी साजिश

spot_img

टेक्निकल टीम ने चोरी का मोबाइल किया ट्रेस, 12 मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद

🔹 चोरी की वारदात से मचा था हड़कंप

जशपुर, 3 अक्टूबर 2026। पत्थलगांव के न्यू लक्ष्मी मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस जांच में 11 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई है। टेक्निकल टीम द्वारा चोरी किए गए एक मोबाइल फोन को ट्रेस किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

🔹 शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे थे चोर

पत्थलगांव निवासी स्वनील सोनी ने 10 सितंबर 2026 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने न्यू लक्ष्मी मोबाइल दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर दुकान के भीतर प्रवेश किया और नए-पुराने मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 34 हजार 300 रुपये बताई गई थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 201/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

🔹 सीसीटीवी और टेक्निकल टीम ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस की टेक्निकल टीम ने चोरी किए गए एक मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सफलता हासिल की। तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्थलगांव में संदिग्ध के ठिकाने पर दबिश दी, जहां चोरी का मोबाइल इस्तेमाल कर रहे एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

🔹 पूछताछ में सामने आई पूरी साजिश

पूछताछ में बालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर न्यू लक्ष्मी मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, सभी बालक विद्यार्थी हैं और एक छात्रावास में रहते हैं। उन्होंने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। घटना की रात छात्रावास से निकलकर सभी दुकान के पास पहुंचे।

🔹 आरी ब्लेड से काटा दुकान का ताला

योजना के तहत दो साथियों ने आरी ब्लेड की मदद से दुकान के शटर में लगे ताले को काटा, जबकि अन्य साथी आसपास निगरानी और रेकी करते रहे। ताला कटने के बाद शटर को थोड़ा ऊपर उठाकर सभी दुकान के भीतर दाखिल हुए और वहां रखे सामान को चोरी कर लिया।

🔹 मोबाइल के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी किया पार

दुकान के भीतर से मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, ईयरबड, नेकबैंड, ब्लूटूथ ईयरफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया गया। वारदात के बाद सभी रात में ही खेल मैदान के सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां चोरी किए गए सामान का आपस में बंटवारा किया गया।

🔹 करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद

पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालकों से पृथक-पृथक पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर 12 मोबाइल फोन, 1 डमी मोबाइल, मोबाइल चार्जर एवं केबल, 2 ईयरबड और 2 ब्लूटूथ ईयरफोन बरामद किए। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना पत्थलगांव पुलिस एवं टेक्निकल टीम द्वारा की गई। मामले में विधि के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

CHHATTISGARH NEWS

हॉस्टल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! आधी रात को बच्चे बाहर कैसे निकले?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जताई नाराजगी, अधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांगजशपुर /पथलगाव। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा...

RAIGARH NEWS

15 अक्टूबर तक भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव!बाकारूमा में HPC निर्माण से बदलेगा भारी वाहनों का रास्ता, लैलूँगा-घरघोड़ा मार्ग पर डायवर्जन

04 से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट, SDM लैलूंगा ने जारी किया आदेश; कलेक्टर से मिल चुकी अनुमति पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...